भारत की मेंटल हेल्थ जर्नी में आज जुड़ गया है एक नया और ऐतिहासिक अध्याय!
बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश की पहली “मेंटल हेल्थ एम्बेसडर” नियुक्त किया है।यह फैसला न सिर्फ एक सम्मान है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर देश में सोच बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।दीपिका, जो खुद ‘द लीव लव लाफ’ (The Live Love Laugh) फाउंडेशन की संस्थापक हैं, अब सरकार के साथ मिलकर मेंटल हेल्थ अवेयरनेस, काउंसलिंग प्रोग्राम्स, और कम्युनिटी इनिशिएटिव्स पर काम करेंगी ताकि हर भारतीय खुलकर अपनी मानसिक सेहत की बात कर सके, बिना किसी झिझक या डर के। दीपिका ने कहा है | “मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही ज़रूरी है। मैं चाहती हूँ कि हर व्यक्ति को इसके लिए मदद और समझ मिले।” सरकार और दीपिका पादुकोण का यह सहयोग, भारत को एक मेंटली हेल्दी नेशन बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आया है।



