दीपाक्षी मेहता ने अपने पति नीरज मेहता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीरज शादी के बाद लगातार उन्हें धोखे में रख रहे थे। दीपाक्षी का कहना है कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि नीरज का किसी अन्य महिला दीपिका शिर्धर के साथ भी संबंध चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों की व्हाट्सऐप चैट में नीरज ने दीपिका को “वाइफ” और खुद को “पति” के नाम से सेव कर रखा था। दीपाक्षी ने कहा कि उनकी और नीरज की लव मैरिज हुई थी, लेकिन नीरज ने उन्हें इस बात से अंधेरे में रखा कि वह पहले से तलाकशुदा हैं। रिश्ते में आने के लगभग नौ महीने बाद नीरज ने उन्हें अपने डिवोर्स के बारे में बताया और शादी के लिए मना लिया। हाल ही में दीपाक्षी को पता चला है कि नीरज ने एक और महिला प्रियांकला धवन से भी शादी कर रखी है और उनसे उनकी एक बेटी भी है। दीपाक्षी का कहना है कि उन्होंने नीरज से तलाक के लिए अब तक कोई केस दर्ज नहीं कराया है। दीपाक्षी का यह भी कहना है कि जब वह नीरज के साथ रिलेशनशिप में थीं, तब लगभग 9 महीने बाद उन्हें पता चला कि नीरज खुद को तलाकशुदा बता रहे हैं। जब वह अपने मायके आईं, तब उनके रहते हुए ही नीरज ने एक और शादी कर ली। जब उनकी नीरज से शादी हुई थी दीपाक्षी का कहना है कि तलाक का कोई मामला आज तक अदालत में चल ही नहीं रहा है, और न ही अभी तक कोई तलाक हुआ है। उनका आरोप है कि नीरज ने जबरदस्ती उनसे सिंग्नेचर करवा कर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर तो करवा लिए, लेकिन वह तलाक आज तक कानूनी रूप से नहीं हुआ है। दीपाक्षी हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए नीरज के पीतमपुरा स्थित घर भी पहुँचीं, लेकिन वहां नीरज के परिवारवालों ने उन्हें घर के अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया। इसके बाद दीपाक्षी ने मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा किया और पीतमपुरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत की रसीद भी दिखाई। वर्तमान में दीपाक्षी पीतमपुरा पुलिस प्रशासन से अपने वैवाहिक अधिकार दिलाने की गुहार लगा रही हैं। अब देखना यह होगा कि कानून और पुलिस प्रशासन उनकी इस गुहार पर कब कार्रवाई करते हैं।



