फिल्म गुलमोहर का एक और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। ट्रेलर की शुरुवात ग़ज़ल सिंगर तलत अज़ीज़ की गाने दिलकश से शुरू होती हैं। जहा घर की मुखिया कुसुम यानि कि शर्मिला टैगोर की बातें दिल को भावुक कर देंगी। कैसे बत्रा परिवार के पुराने घर से अलग होकर, एक दूसरे से दूर होने का डर और दर्द अरुण यानि कि मनोज बाजपेयी की बातों में झलक रहा हैं। परिवार से बिछड़ने का डर, विचारों में आपसी मतभेद और युवा पीढ़ियों में रिश्तों को न समझने की नादानी इस ट्रेलर में दिखाई दे रही हैं ।फ़िल्म का ये ट्रेलर वाकई दर्शको के आंखों में आंसू ला देगा।



