मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन|

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय से उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी और कई लोकप्रिय पंजाबी फिल्मों में काम किया था, उनकी खासियत यह थी कि वे हर किरदार में हँसी का अलग रंग भर देते थे, और उनकी टैगलाइन आज भी लोगों की जुबान पर रहती है। सिर्फ फिल्मों तक सीमित न रहते हुए उन्होंने मंच पर भी खूब लोकप्रियता बटोरी। उनका स्टेज शो “Naughty baba in Town” कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी जबरदस्त सफल रहा था। उनके निधन की खबर से पंजाबी सिनेमा जगत और उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। भल्ला का अंतिम संस्कार कल, शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के निकट बलौंगी श्मशान घाट में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top