Rishab Shetty की बहुप्रतीक्षित फिल्म Kantara Chapter 1 का जलवा बरकरार |

ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दशहरा के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज़ चार दिनों में ₹235 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। भारत से लेकर विदेशों तक इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है। दशहरा पर रिलीज़ होने के बाद से ही कांतारा: चैप्टर 1 को देशभर में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के सभी शो लगभग हाउसफुल चल रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के कनाट प्लेस के नाइट शो के आंकड़े आने के बाद फिल्म की कुल कमाई में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर अपनी सिनेमाई प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है, 2022 में रिलीज़ हुई ‘कांतारा’ ने ₹400 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ उस सफलता को नए मुकाम पर ले जा रही है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति और आस्था की आत्मा को दर्शाने वाला एक सांस्कृतिक सिनेमाई अनुभव है। यह अब तक २५० करोड़ की कमाई कर चुकी है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top