नजफगढ़ स्थित श्याम विहार में Canara Bank की शाखा का शुभारंभ|

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित श्याम विहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यहाँ कैनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ है और कैनरा बैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे । उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत रिबन कटिंग व दीप प्रज्वलन के साथ इस पावन अवसर की शुरुआत हुई, रिबन काटने चीफ जनरल मैनेजर विक्रम दुग्गल मौजदू रहे जिन्होंने ये शाखा श्याम विहार वासियों को समर्पित किया। अब श्याम विहार के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह नई शाखा लोगो जीवन को और सरल व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नई शाखा आपके लिए लेकर आई है सुरक्षित, सरल और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ – बचत खाता, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और बहुत कुछ, अब सब कुछ यहीं आपके क्षेत्र में। यह क्षण पूरे श्याम विहार, गोयला डेरी के लिए गर्व का विषय है और स्थानीय लोगों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। कैनरा बैंक का पूरा दल आपके स्वागत के लिए तैयार है। तो आइए, श्याम विहार स्थित इस पहली बैंक शाखा में और अनुभव कीजिए उत्कृष्ट बैंकिंग का आनंद।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top