दिल्ली के ITO स्थित प्यारे लाल भवन में एक शानदार शाम का आयोजन किया गया जहाँ उत्तराखंड की प्रतीक्षित फिल्म ‘Ghangtaul’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च बड़े ही भव्य अंदाज़ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथितिः के तौर पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जहाँ मौजूद रहे फिल्म के कलाकार, निर्देशक, निर्माता और कई सम्मानित अतिथि। दीप की रोशनी ने पूरे माहौल को एक सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जोधा फिल्म्स्, दिल्ली के बैनर तले एक बेहतरीन, पारिवारिक व शिक्षाप्रद उत्तराखंडी फिल्म ” घंगतोल ” पहाड़ी संस्कृति और जीवनशैली का संदेश बनेगी । इस फिल्म के निर्माता हैं संजय जोशी व सुधीर धर, इस फिल्म का कुशल निर्देशन किया है उत्तराखंड सिनेमा जगत की पहली महिला डायरेक्टर व बेहतरीन अभिनेत्री श्रीमती सुशीला रावत द्वारा फ़िल्म को बनाया गया हैं । इसके बाद मंच पर प्रस्तुत हुए शानदार लोक गीत पर डांस परफॉर्मेंस, जिन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को खूबसूरत ढंग से पेश किया। दर्शकों का उत्साह देखने लायक था, हर चेहरा गर्व और खुशी से दमक उठा। फिर मंच पर बुलाया गया पूरी ‘Ghangtaul’ टीम को सभी कलाकारों और निर्माताओं ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और खास बना दिया। उसी जोश और उमंग के बीच हुआ फिल्म के ट्रेलर का अनावरण। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, हॉल रोमांच और तालियों की गूंज से भर गया और सभी के चेहरों पर गर्व की चमक थी। यह बहुत बड़ी कास्ट से सुसज्जित फिल्म है,जिसमें 6 महीने के बच्चे से लेकर 80 साल तक के लगभग 100 कलाकारों ने अभिनय किया है ।। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के उत्तरकाशी , भटवाड़ी से ऊपर रैथल गांव के आसपास की हसीन वादियों में की गई है , यहां की सुन्दरता ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं । यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मिट्टी, उसकी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी एक जीवंत कहानी है। ट्रेलर के बाद एक और जोशीले डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया। दिल्ली की इस शाम में गूंज रहा था सिर्फ एक नाम ‘Ghangtaul’, उत्तराखंड सिनेमा की नई उड़ान।



