भारत की जाबाज बेटियां बनी देश का गर्व |

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार प्रदर्शन के साथ मात देकर पहली बार ICC वुमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है! मैच के आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा भारत की कप्तान ने जिम्मेदारी संभाली, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत। टीम के हर खिलाड़ी ने इस सफर में दिल से खेला जहाँ बॉलिंग में स्पिनर्स ने जादू दिखाया, वहीं बल्लेबाज़ों ने साहस और आत्मविश्वास से मैदान जीता। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है।

news

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया बड़ा ऐलान विजेता टीम को मिलेगा 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार! और खास बात ये है कि ये इनाम राशि ICC की विजेता प्राइज मनी से भी ज़्यादा है! यानि BCCI ने साबित कर दिया है कि अब महिला खिलाड़ियों को भी मिलेगा वो सम्मान और पहचान, जिसकी वो हकदार हैं। ये जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि हर उस लड़की की जीत है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती है। “फिलहाल के लिए बस इतना ही, मैं हूं हिमांशी | जय हिन्द!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top