राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अजीत दादा पवार गुट के राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा द्वारा, “संकल्प” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।5 नवंबर 2025 को यह कार्यक्रम NCP कार्यालय के प्रांगण ,79 नॉर्थ एवेन्यू दिल्ली में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सुबोध मोहते पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पार्टी से जोड़ना और दिल्ली में अपनी पार्टी की जमीन मजबूत करना और प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़ने का एजेंडा रखा गया। कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और पदाधिकारी बनाया गया।

सुबोध मोहते ने संकल्प का सही अर्थ क्या अपने संबोधन में बताया कि एक ऐसी कसम जिस्से अपने अंत समय तक आप निभाते हैं। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा का मुख्य उद्वेश्य है, देश के हर कोने से युवाओं को आगे लाना, युवाओं के पास रोजगार नहीं है उन्हें रोजगार मुहैया कराना, शिक्षा से वंचित पीढ़ी को शिक्षित कराना।संकल्प कार्यक्रम के आयोजन में एनसीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, असम, नागालैंड, आदि राज्यों से कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में उपस्थिति हुए। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ऐसे नेता है जो युवा पीढ़ी में जोश और ऊर्जा भर देते है, उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का संकल्प लिया।



