Delhi में YSCL लीग में बंगाल चीता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच जीता |

राजधानी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में YSCL लीग का भव्य आयोजन, यंग स्टार क्रिकेट लीग के सीजन 4 के शुरुआत दिल्ली में हो चुकी हैं, YSCL सीजन 4 के नेशनल में इस बार 20 से ज्यादा टीमो ने हिस्सा लिया है जिसमे 400 से अधिक खिलाड़ियों को मौक़ा दिया गया, आपको बता दे कि खिलाड़ियों का चयन देशभर में ट्रायल्स के माध्यम से हुआ है, ट्रायल्स में लगभग साठ हजार (60,000) खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, YSCL लीग की शुरुआत 2018 में इस लीग के फाउंडर राहुल अरोड़ा द्वारा की गई थी और पिछले 7 सालों में इस लीग ने नए कीर्तिमान स्थापित किए साथ ही हज़ारो युवाओं को प्रेरित किया हैं, खिलाड़ियों को उनके लक्ष्य प्राप्त करने और क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में YSCL लीग अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

news

YSCL लीग का उद्देश्य देश के कोने-कोने में छुपे युवा खिलाड़ियों को अपने टैलेंट को दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर दिलाती है। इस लीग में AP सुपरस्टार टीम के ओनर मशहूर अभिनेता बिंदु दारा सिंह भी आज YSCL का लुफ़्त लेने और अपनी टीम को प्रोत्साहित करने पहुँचे साथ ही को-ओनर अरविंद कुमार भी मौजूद रहे ।वही बंगाल चीता टीम के ओनर राजकुमार दुआ भी मौजूद रहे, जिनकी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच जीता वही दूसरा मैच AP सुपरस्टार टीम ने धमाकेदार पारी खेलते हुए जीता। राहुल अरोड़ा ने बताया मेरा सपना था क्रिकेटर बनने का पर वो पूरा नहीं हुआ इसलिए अब में हज़ारो बच्चों के सपने पूरे करने औऱ उनको एक अंतराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी बनने में मदद कर रहा हूँ, मंच हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिलना चाहिए यह मेरा मानना है और YSCL वही मंच साबित हुआ है जो युवाओं को क्रिकेट के लिए प्रेरित करता है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top