India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान पर जीत के बाद नहीं मिलाया हाथ |

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के 6ठे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा। विजय रथ पर सवार टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट के अंतर से जीता।हालांकि इस जीत के बावजूद भारत को एशिया कप 2025 पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। भारतीय टीम की पोजिशन तो सेम है, मगर पाकिस्तान पर जीत के बाद नेट रन रेट जरूर कम हुआ है। वहीं पाकिस्तान को दोहरी मार पड़ी है। ना तो टीम के खाते में कोई अंक जुड़ा साथ ही उनके नेट रन रेट को भी नुकसान हुआ है।भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए एशिया कप 2025 का आगाज किया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट 10 के पार का था। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच 7 विकेट के अंतर से जीतने के बावजूद भारत का नेट रन रेट कम हुआ है। IND vs PAK मैच के बाद भारत का नेट रन रेट 10.48 से घटकर 4.79 रह गया है। हालांकि टीम इंडिया 4 अंकों के साथ पहले तो पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बना हुआ है। दूसरी तरफ एशिया कप 2025 ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान पहले नंबर पर बनी हुई है। श्रीलंका का आज दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग से है, श्रीलंकाई टीम आज लगातार दूसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान से नंबर-1 का ताज छीन सकती है। श्रीलंका ने बांग्लादेश पर शानदार जीत दर्ज टूर्नामेंट का आगाज किया था, वहीं अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को हराया था।टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारत के सामने 128 रनों का मामूली टारगेट रखने में कामयाब रही। वो तो शुक्र है साहिबजादा फरहान (40) और शाहीन अफरीदी (33) की पारियों का इनके बिना तो टीम 50 रन के आस पास ही सिमट जाती। कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब नचाया और कुल तीन शिकार किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली। पाकिस्तान से मिले इस टारगेट को भारत ने 25 गेंदें और 7 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान 47 गेंदों की नाबाद पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने धुआंधार तरीके से 31 रन बनाए। मैच में जीत के बाद आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं और बधाई देते हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के समाप्त होने के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब मैच समाप्त हुआ तब सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर थे और जीत के बाद दोनों खिलाड़ी सीधे पवेलियन की तरफ चले गए। उन्होंने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाना मुनासिब नहीं समझा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top